झामुमो को पलामू में मिली मजबूती: पूनम सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने थामी पार्टी की सदस्यता ।

Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय, रांची में शनिवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिले के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

यह सदस्यता कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सम्पन्न हुआ। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत झामुमो में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही सभी सदस्यों को राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर श्रीमती पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply