विश्व आर्थिक मंच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान, WEF में पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में रचा इतिहास ।

Spread the love

दावोस / स्विट्ज़रलैंड। झारखण्ड के लिए गौरवपूर्ण क्षण में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आर्थिक मंच ( World Economic Forum ) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। वे भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बने जिन्होंने WEF के इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भागीदारी की।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को WEF प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व स्तर पर चुनिंदा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें WEF कांग्रेस सेंटर सहित सभी विशेष कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है। यह झारखण्ड राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

WEF कांग्रेस सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में Donald Trump सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी प्रस्तावित है, जिससे इस सम्मान की वैश्विक महत्ता और अधिक बढ़ जाती है।


वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधि शैलेश एवं अनूप ने WEF अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि WEF झारखण्ड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए औपचारिक पत्र की सराहना करते हुए इसे झारखण्ड की स्पष्ट विकास-दृष्टि और वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

बैठक के दौरान झारखण्ड और WEF के बीच निरंतर संवाद को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, रेज़िलिएंट एवं समावेशी समाज तथा जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा संक्रमण जैसे प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
WEF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को WEF साइट भ्रमण का आमंत्रण दिया तथा यह भी बताया कि WEF अध्यक्ष झारखण्ड के साथ भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं। यह सम्मान और संवाद वैश्विक मंच पर झारखण्ड की बढ़ती पहचान और समावेशी, सतत विकास की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

Leave a Reply