आर्चबिशप हाउस राँची में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, लहराया तिरंगा ।

Spread the love

राँची : संपूर्ण देश के साथ-साथ झारखंड की राजधानी राँची में भी 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्चबिशप हाउस में देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज फहराया गया।


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान प्राप्त हुआ, जो प्रत्येक नागरिक के अधिकार, कर्त्तव्य और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।


महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि संविधान हमें शक्ति प्रदान करता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसके प्रति सजग, जागरूक और संवेदनशील बने। उन्होंने देश में बढ़ते अन्याय और अशांति पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से न्याय, शांति और विकास के लिए एकजुट होकर खड़े रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फा० सुशील बेक, फा० अंजलूस एक्का, फा० मुकुल कुल्लू, फा० वाल्टर पिलन किस्पोट्टा, फा० असीम मिंज सहित आर्चबिशप हाउस में कार्यरत सभी सहकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply