कोडरमा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर जताया भरोसा ।

Spread the love

आज रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कोडरमा जिले से भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कोडरमा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत झामुमो की सदस्यता दिलाई गई तथा उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नव-प्रवेशी सदस्यों को झामुमो की नीति, सिद्धांत एवं विचारधारा से अवगत कराया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।


माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी सभी से दिलाया गया।

सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रिंकु देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, कुलसुम खातून, मेमुला खातून, रुबेदा खातून, सावित्री देवी, रीना देवी, शम्भा प्रवीण, बसंती देवी, कुंती देवी, तारा देवी, अंजू देवी सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।


इस अवसर पर कोडरमा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply