नगरपालिका आम निर्वाचन-2026: नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन महापौर पद पर 5 पर्चे बिके, नामांकन शून्य ।

Spread the love

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को रांची समाहरणालय एवं बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।


महापौर पद के लिए आज कुल 05 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि नामांकन शून्य रहा। अब तक महापौर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों में रमा खलखो, विनोद कुमार बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की एवं देवी दयाल मुंडा शामिल हैं।


वहीं, नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 111 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें से वार्ड संख्या-2 से सरिता देवी एवं वार्ड संख्या-37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया।


बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 04 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि नामांकन अब तक शून्य रहा। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों में रितेश कुमार पातर, घासीराम उरांव, राजेश उरांव एवं श्री कृष्ण मुण्डा शामिल हैं।


इसी प्रकार बुण्डू नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 13 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई, हालांकि किसी भी वार्ड से नामांकन नहीं हुआ है।


प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 पर संपर्क करें।

Leave a Reply