भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर केंद्रीय सरना समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल कोकर टुंकी टोली से पदयात्रा कर ढोल-ढाक,मांदर के साथ भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचे। वहां पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी, व अंग्रेजो एवं शोषण और अत्याचार के विरुद्ध भी लड़ाई लड़ी वे 25 वर्ष की उम्र में ही समाज बचाने के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी आज हमें भगवान बिरसा मुंडा के तर्ज पर लड़ाई लड़कर जल जंगल जमीन बचानी होगी।
मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा आदि उपस्थित थे।