रांची: असामाजिक तत्वों में मंदिर में घुसकर मूर्ति को खंडित किया। यह घटना जिले के मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में हुई। जहां गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर मूर्ति को खंडित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह, स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए।

NH पर टायर जलाकर किया जाम-
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने NH 75 पर टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं, पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रही है।


बता दें कि, मांडर इलाका सब्जी और ईख का बड़ा बाजार है। छठ महापर्व को लेकर बड़े पैमाने पर ईख और दूसरे समान लेकर विक्रेता अपने अपने घरों से रांची के लिए निकले थे, लेकिन वैसा भी सड़क जाम में फंस गए हैं। कद्दू उपजाने जाने वाले किसान भी बेहद परेशान हैं, क्योंकि अगर वह शहर पहुंच जाते तो नहाए खाए के दिन कद्दू की अच्छी बिक्री होती। पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बुझकर जाम हटाया जा सके।