रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में होटल बीएनआर चाणक्या में शाम 6 बजे से ‘थिंक-2024’’ टॉक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह सांसद डॉ0 शशि थरूर और शिवसेना युवा प्रमुख, पूर्व मंत्री, विधायक आदित्य ठाकरे उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ0 शशि थरूर ने कहा कि, 2014 से देश में बेरोज़गारी लगातार बढ़ते जा रही आने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता के समक्ष जवाब देना होगा। आज पूरा देश इकोनॉमी दृष्टि से कमजोर हो रहे है मध्य और निम्न वर्ग दिन प्रतिदिन कमजोर और बड़े पूँजीपति वर्ग कई गुणा मज़बूत हो रहे है देश में असमानता बढ़ रही है जो चिंताजनक है।
वहीं शिवसेना युवा प्रमुख, पूर्व मंत्री, विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हम हिंदू हूँ और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ता हूँ लेकिन हम वैसे हिंदू नहीं हूँ जो बिलकिस बानो के दोषियों को माफ कर दूँ। आज वर्तमान भाजपा दल नहीं दलदल बन गई है जो सत्यमेव जयते की लड़ाई नहीं सत्तामय के लिये लड़ाई लड़ रहे हैं।

साथ ही, प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि, थिंक टॉक शो में देश के अनुभवी नेता डॉ शशि थरूर , शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे से अंतर्दृष्टि लिया गया है , इसमें जो भी आउटलाइन निकला है वो कांग्रेस पार्टी की चुनावी मैनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा ताकि झारखंड समृद्ध बने देश समृद्ध बने।