पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन, परिवार में शोक

Spread the love

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद सोरेन परिवार सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार वीर सोरेन मंगलवार 24 फरवरी 2026 को अपने दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि बर्फ में स्केटिंग और घूमने के बाद जब वे होटल लौटे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति तेजी से गंभीर हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही होटल में उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि, “अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है।”


इस दुखद घटना के बाद परिजन और समर्थक गहरे सदमे में हैं। वीर सोरेन के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply