इजराइल-ईरान जंग का असर: 760+ फ्लाइट कैंसिल, हजारों यात्री फंसे – ओमान में ड्रोन हमले में भारतीय नाविक की मौत

Spread the love

इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बीते दो दिनों में भारत से आने-जाने वाली 760 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।


सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित हुए हैं। कई यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई लोगों की यात्राएं अनिश्चित हो गई हैं।


वहीं दूसरी ओर ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर ड्रोन बोट से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। यह हमला सोमवार को मस्कट तट के पास मार्शल आइलैंड्स-फ्लैग्ड तेल टैंकर MKD VYOM पर किया गया।


इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है, जिससे भारत में भी चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि ड्रोन बोट में विस्फोटक लगे हुए थे, जिनसे टैंकर को निशाना बनाया गया।


इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण मध्य-पूर्व का हवाई क्षेत्र असुरक्षित माना जा रहा है, जिसके चलते कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दी हैं या रास्ता बदल दिया है।


स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply