रांची में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का शुभारंभ | मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया उद्घाटन

Spread the love

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को करमटोली चौक के समीप “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया।


इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल कपड़े और पारंपरिक आदिवासी परिधान उपलब्ध होंगे। यहां आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी समेत कई पारंपरिक परिधान और हस्तनिर्मित उत्पाद मिलेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार आदिवासी कला, संस्कृति, पहनावा, ज्वेलरी और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि लोगों के बीच ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेड इन झारखंड” उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

इस मौके पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया।

Leave a Reply