5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Spread the love

भारत चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता की नजरें भी टिकी हुई हैं।


चुनाव आयोग के मुताबिक असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जिनकी वोटिंग अलग-अलग तारीखों पर होगी जबकि मतगणना एक ही दिन यानी 4 मई को की जाएगी।


सबसे पहले बात करें असम और केरल की, तो यहां 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी वोटिंग होगी।


वहीं तमिलनाडु में मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

सबसे ज्यादा चरणों में चुनाव पश्चिम बंगाल में होगा। यहां पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।


चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता (Model Code of Conduct) भी लागू हो गई है। अब सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और जनता को लुभाने के लिए प्रचार अभियान शुरू होने की उम्मीद है।


इन चुनावों के नतीजे आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply