रांची में विधायक नवीन जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

Spread the love

रांची, 18 मार्च 2026 — मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित आवास पहुंचे।


मुख्यमंत्री यहां विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और पारिवारिक माहौल में आयोजित इस समारोह की सराहना की।

यह समारोह सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव का एक सुंदर उदाहरण रहा, जिसमें कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply