झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की शिष्टाचार मुलाकात, “Jharkhand Rising” पुस्तक की भेंट

Spread the love

रांची, 18 मार्च 2026: झारखंड विधानसभा परिसर में आज एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात हुई, जहां माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक तथा एक विशेष कॉफी टेबल बुक विधानसभा अध्यक्ष को सप्रेम भेंट की।

“Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जनवरी माह में गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। वहीं कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए, विकासात्मक कार्यों और उपलब्धियों का समग्र चित्रण किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी उक्त पुस्तक और कॉफी टेबल बुक भेंट कर राज्य की विकास यात्रा से अवगत कराया।

यह पहल झारखंड सरकार की उपलब्धियों और वैश्विक स्तर पर राज्य की बढ़ती पहचान को दर्शाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply