
रांची, 26 मार्च 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज पिस्का मोड़ स्थित शारदा बैटरी गली में जाकर राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी स्वर्गीय जे.एन. सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन श्री विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत जे.एन. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जे.एन. सिंह का योगदान राज्य के लिए महत्वपूर्ण रहा है और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने श्री विनोद कुमार सिंह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय जे.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

