JSSC Excise Constable Exam 2023 में गड़बड़ी का आरोप, AAP ने उठाए सवाल और CBI जांच की मांग

Spread the love

रांची: झारखंड में आयोजित Jharkhand Excise Constable Competitive Examination–2023 एक बार फिर विवादों में आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल स्थगित करने की मांग की है।


पार्टी के अनुसार, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में त्रुटियाँ सामने आई हैं, खासकर क्षेत्रीय भाषा के चयन को लेकर। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने आवेदन के समय एक भाषा का चयन किया था, लेकिन एडमिट कार्ड में बिना अनुमति के दूसरी भाषा दर्ज कर दी गई।


AAP का आरोप है कि इस संबंध में कई अभ्यर्थियों ने समय रहते Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) को सुधार के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन आयोग ने इन शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड जारी कर दिए।


पार्टी ने इसे सिर्फ तकनीकी गलती नहीं बल्कि सुनियोजित गड़बड़ी करार दिया है। AAP का कहना है कि इससे पहले भी JSSC की परीक्षाएं विवादों में रही हैं, जिससे युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।


AAP ने Hemant Soren से मांग की है कि इस परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय एजेंसी CBI से कराई जाए। साथ ही भविष्य में JSSC और JPSC की परीक्षाओं को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है।


पार्टी के प्रदेश सचिव प्रीतम कुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply