रांची सिविल कोर्ट का नया टाइम टेबल जारी, 13 अप्रैल से बदला कार्य समय और लंच ब्रेक

Spread the love

रांची : रांची सिविल कोर्ट के कार्य समय में बड़ा बदलाव किया गया है। न्यायालय प्रशासन द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार 13 अप्रैल (सोमवार) से कोर्ट का संचालन नए समय के अनुसार किया जाएगा।


नए आदेश के तहत अब सिविल कोर्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान सभी न्यायिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही लंच ब्रेक के समय में भी बदलाव किया गया है। अब कोर्ट में सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक आधे घंटे का भोजनावकाश रहेगा।


इससे पहले कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग शेड्यूल पर चल रहा था, जिसमें कार्य समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था। उस दौरान लंच ब्रेक सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक दिया जाता था।


न्यायालय प्रशासन का कहना है कि नए समय निर्धारण से कोर्ट के कामकाज को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे मामलों की सुनवाई में तेजी आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।


वहीं, वकीलों और वादियों को सलाह दी गई है कि वे नए टाइम टेबल के अनुसार अपनी दिनचर्या तय करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply