नामकुम प्रखंड में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, अब लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – विधायक राजेश कच्छप

Spread the love

रांची | रांची जिले के नामकुम प्रखंड परिसर में आज आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने किया। यह केंद्र CSC e-Governance Services India Limited द्वारा संचालित किया जाएगा।


उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि वर्तमान समय में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज बन चुका है। नामकुम प्रखंड परिसर में इस केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं अब आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।


इस अवसर पर Unique Identification Authority of India के निदेशक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि इस केंद्र में विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आधार से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे।


प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि इस सेवा केंद्र के खुलने से प्रखंडवासियों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें आधार से जुड़े कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


यह आधार सेवा केंद्र नागरिकों को आधार नामांकन, अपडेट और सुधार जैसी विभिन्न सेवाएं सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराएगा। इससे नामकुम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी और डिजिटल सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आधार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए CSC के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। यह पहल डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply