Ranchi News: SIR को लेकर चर्च लीडरों की आपातकालीन बैठक, जनजागरूकता और संगठनात्मक एकता पर जोर

Spread the love

राँची, 30 मई 2026: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और भविष्य की रणनीति को लेकर शनिवार को राँची के पुरुलिया रोड स्थित SDC हॉल में एक महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न चर्चों के लीडरों, पास्टरों, कलीसियाई प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक के दौरान SIR से संबंधित वर्तमान परिस्थितियों, समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित चर्च लीडरों ने अपने विचार और सुझाव साझा करते हुए समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।


इस अवसर पर संगठनात्मक एकता को मजबूत करने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में मौजूद खिजरी विधायक एवं विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप ने सभी चर्च लीडरों, पास्टरों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और सामूहिक एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।


बैठक का समापन समाज के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply