राज्यसभा चुनाव 2026: 754 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार बने परिमल नाथवानी, सभी प्रत्याशी करोड़पति

Spread the love

रांची: राज्यसभा चुनाव 2026 में झारखंड से मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी संपत्ति और आय के मामले में अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र के अनुसार नाथवानी के पास कुल 754.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो चुनाव मैदान में उतरे अन्य सभी उम्मीदवारों की संपत्ति से कई गुना अधिक है।

परिमल नाथवानी की वार्षिक आय 35.70 करोड़ रुपये है। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रोफेशनल सर्विस प्रदान करते हैं, जिसके बदले उन्हें करीब 24.99 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। वहीं उनकी पत्नी की वार्षिक आय 4.09 करोड़ रुपये है।

दिलचस्प बात यह है कि नाथवानी की पत्नी की सालाना आय भी झामुमो प्रत्याशी वैद्यनाथ राम की कुल संपत्ति के करीब है। शपथपत्र के अनुसार वैद्यनाथ राम के पास कुल 4.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की कुल संपत्ति 1.91 करोड़ रुपये है।

तीनों उम्मीदवारों के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


उम्मीदवारों की प्रमुख जानकारी

प्रणव झा (कांग्रेस)

– उम्र: 53 वर्ष
– शिक्षा: एलएलबी
– पेशा: वकालत
– वार्षिक आय: 11.93 लाख रुपये
– कुल संपत्ति: 1.91 करोड़ रुपये

वैद्यनाथ राम (झामुमो)

– उम्र: 61 वर्ष
– शिक्षा: बीए
– पेशा: कृषि एवं समाज सेवा
– वार्षिक आय: 15.52 लाख रुपये
– कुल संपत्ति: 4.56 करोड़ रुपये


परिमल नाथवानी (निर्दलीय)

– उम्र: 70 वर्ष
– शिक्षा: डॉक्टरेट इन मैनेजमेंट
– पेशा: प्रोफेशनल सर्विस एवं कृषि
– वार्षिक आय: 35.70 करोड़ रुपये
– कुल संपत्ति: 754.86 करोड़ रुपये

राज्यसभा चुनाव में इस बार संपत्ति के आंकड़े भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। परिमल नाथवानी की कुल संपत्ति और वार्षिक आय ने उन्हें चुनावी मैदान का सबसे चर्चित उम्मीदवार बना दिया है।

Leave a Reply