दुमका में झामुमो की बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

Spread the love

दुमका: दुमका कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बसंत सोरेन, बिनोद पांडेय, नलिन सोरेन, डॉ. लुईस मरांडी, आलोक कुमार सोरेन तथा जॉयस बेसरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाना तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय करना रहा। नेताओं ने BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि किसी भी योग्य पुरुष या महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और न ही किसी प्रकार की त्रुटि हो।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के सुधार के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply