JSCA T20 क्रिकेट लीग फाइनल में अव्यवस्था, मानवाधिकार आयोग से शिकायत

Spread the love

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग फाइनल के दौरान कथित अव्यवस्था और सुरक्षा चूक को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग, रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ज्योति शर्मा ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम परिसर और प्रवेश द्वारों पर भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे दर्शकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई लोग घायल हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं आयोजकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।


इसके अलावा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बड़े आयोजनों हेतु स्पष्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करने तथा बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।


इस संबंध में भेजी गई शिकायत की प्रति JSCA सचिव को भी प्रेषित की गई है। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और मानवाधिकार आयोग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply