
चतरा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की चतरा जिला समिति की ओर से रविवार, 28 जून 2026 को चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में बूथ सम्मेलन सह BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की, जबकि संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने BLA-2 की भूमिका, बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि के चतरा पहुंचने पर जिला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे BLA-2 पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर SIR अभियान से जुड़े दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य मनोज चंद्रा, पूरन राम, जिला उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, अमरदीप साव, असलम अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार राणा, जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार यादव, जिला छात्र अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता सतेंद्र मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण शिविर अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

