झारखंड के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा,अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की लगाई गुहार ।

Spread the love

रांची: झारखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंतर जिला स्थानांतरण की लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम आवेदन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को एक प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।


इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में बताया गया है कि अब तक लगभग 4,000 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया जा चुका है, जबकि करीब 1,500 शिक्षकों का स्थानांतरण अभी भी लंबित है। शिक्षकों ने अनुरोध किया है कि स्थानांतरण नियमावली, संकल्प और अधिसूचना में आवश्यक संशोधन कर सभी पात्र शिक्षकों को सामान्य परिस्थितियों में अपने गृह जिले में स्थानांतरण का अवसर दिया जाए इसे लेकर मुख्यमंत्री से बात रखूंगा ।

शिक्षकों का कहना है कि गृह जिले में पदस्थापना होने से वे अधिक मनोयोग से शिक्षा कार्य कर सकेंगे और विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।


ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि दूसरे राज्यों से नियुक्त शिक्षकों का स्थानांतरण सीमावर्ती जिलों में किया जाए तथा टीईटी (TET) की क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से सभी नियमों में आवश्यक शिथिलता बरतते हुए लंबित अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की अपील की है।

Leave a Reply