रांची: JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

Spread the love

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय में मंगलवार को CID और रांची पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी की. पुलिस ने पूरे JPSC कार्यालय को घेर लिया है और परिसर के अंदर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, JPSC कार्यालय में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. जांच टीम कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगाल रही है. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की सूचना है।

फिलहाल छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है और जांच टीम को क्या-क्या दस्तावेज मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. CID और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद JPSC कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply