मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में JFDC और SRFTI के बीच हुआ Mou ।

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।


इस समझौते का उद्देश्य झारखंड में फिल्म निर्माण, फिल्म प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल विकास तथा सिनेमा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से राज्य के युवाओं, फिल्म निर्माताओं और मीडिया से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है। इस तरह की पहल से राज्य में फिल्म उद्योग को नई गति मिलेगी और स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, झारखंड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन तथा सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों संस्थानों ने फिल्म निर्माण, प्रशिक्षण और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply