जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत छात्रों को बांटी साइकिलें, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

Spread the love

पटमदा: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, देवघर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत आठवीं कक्षा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ‘उन्नति का पहिया’ योजना का उद्देश्य उन छात्र-छात्राओं की मदद करना है, जिन्हें दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और वे अधिक नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), मुखिया शशि सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य बासंती सिंह, उपमुखिया श्रीमंत गौड़, समाजसेवी सुबोध गौड़ सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply