
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सरकार को सौंपी गई अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि जंतर-मंतर पर आयोजित CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल कुल 2,873 व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन 2,873 व्यक्तियों में से 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड जघन्य अपराधों से संबंधित है। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में प्रदर्शन में शामिल लोगों के आपराधिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए यह जानकारी सरकार को उपलब्ध कराई है।
फिलहाल इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई या सरकार की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है।