राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संसदीय स्थायी समिति के बने सदस्य

Spread the love

झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति को झारखंड, विशेषकर लातेहार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



यह समिति ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने, गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सिंचाई, रोजगार और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा करती है तथा सरकार को आवश्यक सुझाव देती है। समिति के सदस्य के रूप में बैद्यनाथ राम अब झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।

लातेहार जैसे ग्रामीण बहुल जिले के लिए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी सक्रिय भूमिका से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।


इस अवसर पर झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बैद्यनाथ राम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने कहा कि सांसद बैद्यनाथ राम ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और समिति के माध्यम से झारखंड के गांवों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।

Leave a Reply