गणतंत्र दिवस से “गांव जगाओ नीति बनाओ पद यात्रा” अभियान का किया गया शुभारंभ- देवेन्द्र नाथ महतो

Spread the love

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेबीकेएसएस सिल्ली प्रखण्ड कार्यालय पतराहातु में झंडोतोलन कर “गांव जगाओ नीति बनाओ पद यात्रा” कार्यक्रम के तहत संविधान वितरण सह आचरा गोइछा (पुटली) ग्रहण अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जेबीकेएसएस क्रांतिकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 26 जनवरी का दिन वही एतिहासिक दिन है जिस दिन हमारा आजाद भारत देश में शासन व्यवस्था का संचालन हेतु भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी खुशी संपूर्ण देश भर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के रूप में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है, आज के ही दिन से भारत देश संपूर्ण सम्प्रभुत्व- संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बना । आज के दिन से आम जनता के मतदान के सहयोग से देश के बड़े से बड़े पद राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्य मंत्री, विधायक,सांसद इत्यादि में कोई भी आम आदमी बैठ सकता है, लेकिन दुर्भाग्य आज भी आम जनता अपना वोट के महत्व को नहीं समझ पाया है। लोकतांत्रिक गणराज्य में आम आदमी के हक अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ दिन से जेबीकेएसएस सिल्ली टीम द्वारा “गांव जगाओ नीति बनाओ पद यात्रा” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव/टोला/मौहल्ला में संविधान वितरण कर दादी /मां/चाची से आचरा कर गोइछा (पुटली) ग्रहण करने का अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही देवेन्द्र नाथ ने बताया कि संविधान वितरण से तात्पर्य है कि आपसी भेद भाव ऊंच नीच को समाप्त कर आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ एकजुट रहने का संदेश देना, प्रेम बांटना, हक अधिकार के लिए संघर्ष करने का ज्ञान बांटना, अन्याय के खिलाफ जंग लड़ने का हौंसला बांटना, बेहतर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार गठन के लिए वोट का महत्व को समझने का ज्ञान बांटना इत्यादि है। प्रत्येक घर के दादी/ मां/ काकी/जेठी से आचरा कर गोइछा (पुटली) ग्रहण करने का तात्पर्य है कि आम आदमी के सहयोग से झारखंड के हितार्थ और कल्याण हेतु संविधान में प्रावधान के अनुरूप संवैधानिक खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति, लागू कराकर झारखंड गठन के उद्देश्य को पुरा करने, शहीदों के सपनों का झारखण्ड का नव निर्माण करने के लिए, आंदोलनकारियों के अरमानों का झारखंड का नव निर्माण के लिए संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाना है। देवेंद्र नाथ ने यह भी बताया कि संदेश पत्र, मुट्ठी भर चावल, दो चार सिक्का के साथ ग्रहण किया गया आचरा कर गोइछा (पुटली) रूपी ऋण को नीति बनाकर चुकाया जायेगा , यह अभियान को प्रत्येक गांव टोला मौहल्ला तक पहुंचाने तक जारी रहेगा। अभियान का पहला दिन पतराहातू गांव आस पास चलाया गया। जिसमें आस पास के दादी काकी जेठी लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र नाथ महतो, राकेश, प्रकाश, कार्तिक, अजय, सलित नायक, जयदेव, मुचिराम मुंडा, अमूल्य, पंकज स्वांसी, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply