
रांची। अपने दशम फॉल भ्रमण के दौरान गांडेय विधायक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन बुंडू स्थित हैप्पीनेस रिसॉर्ट पहुंचीं। रिसॉर्ट में उनके पहुंचने पर प्रबंधन एवं पूरी टीम ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान श्रीमती कल्पना सोरेन ने रिसॉर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहां के शांत एवं खुशनुमा वातावरण की सराहना की। उन्होंने रिसॉर्ट के आतिथ्य सत्कार की भी प्रशंसा की।

श्रीमती सोरेन ने रिसॉर्ट की पूरी टीम से मुलाकात कर बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनके इस दौरे को लेकर रिसॉर्ट प्रबंधन ने भी श्रीमती कल्पना सोरेन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
