मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी कमी हमेशा महसूस होगी

Spread the love

रांची, 6 सितंबर 2026: झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने प्रिय सहयोगी सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की दुखद सूचना को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सहयोगी का जाना उनके व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होते हुए कहा कि आज सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए बार-बार यह महसूस हो रहा है कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज उनके बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का परलोक गमन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है, जबकि राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश देते हुए कहा— “आप हमेशा याद आएंगे… नमन!”

Leave a Reply