एस एस हाई स्कूल,स्टेडियम, ओरमांझी में रांची जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की दूसरी तैयारी बैठक की गई। इस बैठक में विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के झारखंड प्रदेश आगमन पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जायेगा तथा लाखों की संख्या में इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने की रणनीति और रूपरेखा बनाई गयी। इसके लिए ओरमांझी प्रखंड के सभी 18 पंचायत में प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

इस बैठक में मुख्य अतिथि डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह न्याय यात्रा 15 राज्यों में 6713 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारतीय राजनीति में युगांतरकारी बदलाव लायेगी। इसलिए हमें इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जी-जान से जुट जाना है। जिला अध्यक्ष डॉ महतो ने सभी कांग्रेस जनों को जत्था बनाकर टोला- मोहल्ला में इसके उद्देश्यों से जनता को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जोड़ना है। इस यात्रा की तैयारी बैठक के विशिष्ट अतिथि माननीय खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप ने कहा कि यात्रा रांची जिला में सर्वप्रथम ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में प्रवेश करेगी। श्री गांधी जी का ओरमांझी में झारखंडी संस्कृति और परम्परा के अनुसार भव्य रुप से स्वागत किया जायेगा। विधायक जी ने जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग एक टीम बनाकर गांव-गांव में जाकर संपर्क अभियान चलायें और ज्यादा से ज्यादा लोग को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश उरांव कहा हम सबों के आदरणीय नेता और भारत देश के 140 करोड़ जनता को न्याय दिलाने की मुहीम चलाने वाले माननीय श्री राहुल गांधी जी के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उल्लास का लहर है। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी गांव टोला एवं घर में जा- जाकर के संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।इस बैठक में प्रखण्ड प्रभारी गौरीशंकर महतो, सुरेश प्रसाद, अशोक गुप्ता, प्रेमनाथ मुंडा, चंदन बैठा, रशीद अंसारी, रवि साहू,सोहराय बेदिया, रहीम अंसारी,सफीउल्लाह अंसारी, तौहिद आलम, सुरेंद्र उरांव,देवेंद्र नाथ ठाकुर,,लखन बेदिया, मुबारक अंसारी, कमिश्नर मुंडा, शिव टहल नायक, लालमोहन बेदिया, बलराम बेदिया, गुलाम रब्बानी, परमेश्वर भोक्ता, नीलांबर खरवार, नेवा राम मुंडा, सुखराम पहान, जेठू मुंडा,शंकर लाल गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
