आरक्षण की मांग को लेकर बंद, अरगोड़ा चौक जाम; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया

Spread the love

रांची : सरकारी नौकरी में आरक्षण, राजनीति में हिस्सेदारी, पेसा कानून के तहत अधिकार और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर पिछड़ी जाति संघर्ष समिति ने पांच जिलों में आहूत बंद के दौरान राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक को जाम कर दिया है।

जाम की वजह से सचिवालय जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग कटहल मोड़ होते हुए या डोरंडा होते हुए जा रहे हैं. इस कारण इन दोनों सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई है।

अरगोड़ा चौक पर बंद समर्थकों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी व जवान पहुंच गये हैं. पुलिस किसी तरह चौक को जाम से मुक्त कराने में जुट गई है. ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

पुलिस बंद समर्थकों को गाड़ी में बैठाकर हटाया. जिसके बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी.  सुबह के समय सारे अधिकारी सचिवालय जाते वक्त इसी चौक से गुजरते हैं।

Leave a Reply