रांची: सीएम हेमंत सोरेन का पता नहीं चल पा रहा है,कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए है और दो कार भी जब्त किया है.गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी की टीम सोमवार की रात के करीब 10.30 बजे निकल गई थी. ईडी सीएम हेमंत सोरेन की पर्सनल गाड़ी को सर्च किया गया. गाड़ी के अंदर से कुछ कागज मिले जिसे ईडी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया।

वहीं ईडी ने हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार भी अपने साथ लेकर गई है. इससे पहले ईडी की टीम सोमवार की शाम करीब सात बजे सीएम के आवास से बाहर निकल गई थी. लेकिन कुछ ही देर के बाद ईडी के अधिकारी बिना कुछ बोले दोबारा सीएम हेमंत सोरेन के घर के अंदर चले गए थे. बता दें कि सोमवार (29 जनवरी) की सुबह ईडी की टीम दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची थी लेकिन वो नहीं मिले थे।

