रांची: रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मिडिया के सवालो पर जवाब देते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि सबकी तरह मैं भी इस इंतजार में हूं की मुख्यमंत्री सामने आए, मैं भी मुख्यमंत्री के रिस्पांस का इंतजार कर रहा हूं. वहीँ उन्होंने कहा कि जेएमएम के प्रदर्शन और आक्रोश वाला यह रवैया ठीक नहीं है।
इससे पहले सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर कहा था कि “अगर सीएम आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा. एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें इसका पालन करना चाहिए. कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. मैंने इसे कई बार व्यक्त किया है. कार्रवाई की जानी चाहिए।

ईडी का है अपना कर्तव्य-
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के विरोध पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि ईडी का अपना कर्तव्य है और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि पार्टी को इस प्रकार की कार्रवाई में शामिल नहीं होना चाहिए. इससे दोनों राजनीतिक दलों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो रहा है. इसकी आवश्यकता नहीं है. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. हमें ऐसी स्थिति नहीं बनानी चाहिए कि हम कानून से ऊपर हो जाएं।
