सीएम हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रिय जतरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. टीम राष्ट्रिय जतरा महोत्सव ने मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए महोत्सव के केन्द्रीय अध्यक्ष अंतु तिर्की ने बताया की 31 जनवरी और 1 फ़रवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का बुधवार सुबह दस बजे हात्मा मौजा के प्रमुख पाहन जगलाल पाहन के अगुवाई में 101 पाहन पुजार व धार्मिक अगुवा जतरा स्थल पर आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत करेंगे।

आगे श्री तिर्की ने कहा की आदिवासी समुदाय का जल जंगल ज़मीन, भाषा संस्कृति इत्यादि का जिस तरह से लूट मची हुई है वह समाज के लिए बेहद ही चिंताजनक है. ऐसे में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव देश के तेरह करोड़ जन जातीय समुदाय के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
मौके पर उपस्थित महोत्सव के कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा की जल,जंगल, ज़मीन, ढोल, नगाड़ा, अखाड़ा, नृत्य संगीत, पारंपरिक लोक गीत नृत्य, व्यंजन, जनजातीय शिल्, व्यापार, पहनावा ओढ़ावा, खान पान, रहन सहन ही आदिवासी समुदाय की पहचान है।
अपनी पहचान संस्कृति भाषा पारंपरिक लोक नृत्य संगीत, समाज को जागरूक करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जतरा को पहचान मिले इसी उद्देश्य के साथ राजधानी राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी में दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष-अर्जुन मुंडा, रवि मुंडा, अभय भूत कुमार ,नरेश पाहन ,अजीत कछप, मीडिया प्रभारी -निरंजन भारती, संयोजक- सोनू खलखो, उपाध्यक्ष-अमित मुंडा, मिथिलेश कुमार, राकेश मुंडा, सुजाता कश्यप, महासचिव-रितेश उराँव ,नीलम बिरूली, राधा हेंब्रम, ज्योत्सना केरेटठा, सचिव – बिरसा पहन, सुखदेव मुंडा निरंजन हेरेंज टोप्पो , महावीर लकड़ा, डब्लू मुंडा अरुण पाहन, कोषाध्यक्- सूरज टोप्पो, मोहन तिर्की, विकी करमाली, सलाहकार- राज उराँव इत्यादि उपस्थित रहे।
देश भर से 277 खोडहा दल भाग लेंगे:-
मीडिया प्रभारी निरंजन भारती ने बताया की दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में देश भर से लगभग 277 खोडहा दल भाग लेंगे।
200 स्टाल जतरा का रौनक बढ़ाएगा:-
कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देश भर की आदिवासी समुदाय की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे:-
महोत्सव में आपको जितनी भी चीजें देखने को मिलेगी वे सभी प्रकृति के बेहद करीब होगी. मतलब ज्यादातर सामान वन उपज से बनाई जाती है. इसके अलावा पांरपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां इस मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में कई कलाकृतियां भी देखने को मिलेगी. आदिवासियों द्वारा हर दिन उपयोग किए जाने वाले बांस के औजार, बांस के खिलौने, पत्थर के प्याले, साल पत्ता और बांस से बना बिना हैंडल वाला छाता आपकों यहां देखने को मिलेगा. बच्चें इस मेले में खिलौने, चरखा और झूले का आनंद ले सकते हैं।
वाहन पार्किंग के लिए चिन्हित स्थान:-
महोत्सव में वाहनों की पार्किंग के लिए रांची महाविद्यालय मैदान, मोरहाबादी मंदिर मैदान, संगम गार्डन के आस पास, फुटबॉल स्टेडियम के आस पास के जगह को चिह्नित किया गया है।
महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बाबुलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि:-
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2024 का समापन गुरुवार को होगा. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उराँव,संरक्षक रमेश सिंह, महेश महतो सहित अन्य अतिथि उपस्थित होंगे।
