बिहारी सामाजिक मंच के बैनर तले अल्बर्ट एक्का चौक पर नितीश कुमार ( मुख्यमंत्री, बिहार ) का पुतला दहन किया गया जो पुरे 11 करोड़ बिहारियों के मान सम्मान को धूमिल करने का कार्य नितीश कुमार के द्वारा किया गया है |

पुतला दहन कार्यक्रम मे पहुचे अनिल कुमार यादव ने बताया की कुर्सी कुमार सिर्फ अपना राजनीति रोटी सेकने का काम करते है उन्हें बिहार व बिहारवासियो का कोई परवाह नहीं नितीश कुमार एक ऐसे मुख्यमंत्री है जिनका नाम तो गिनीज बुक मे दर्ज होनी चाहिए क्यूंकि 17 साल मे 9 वी बार शपथ एक ही मुख्यमंत्री ने लेने का काम किया कभी इस डाल तो कभी उस डाल पर सवार होते है उनका अपना आत्म सम्मान भी खो चूका है इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गौरी शंकर, शंकर यादव, रंजीत कुमार, बीरबल यादव, योगिन्द्र शर्मा, बिनोद कुमार, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे |
