
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अब पुरानी कार खरीदना और बेचना पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। एआई आधारित ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म Cars24 ने रांची में अपना पहला कस्टमर हब शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी ने झारखंड में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है।

बूटी रोड स्थित द रांची मॉल में शुरू किए गए इस हब के माध्यम से ग्राहकों को कार खरीदने और बेचने की डिजिटल सुविधाओं के साथ व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी मिलेगा। यहां ग्राहक अपनी पसंद की कारों के विकल्प देख सकेंगे और Cars24 की टीम से सीधे बातचीत कर सकेंगे।
यह हब खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो पहली बार कार खरीदना चाहते हैं, अपनी पुरानी कार को अपग्रेड करना चाहते हैं या अपनी मौजूदा कार बेचना चाहते हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कार खरीदने और बेचने की पूरी प्रक्रिया में बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और भरोसा उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर Cars24 के फाउंडर एवं सीईओ विक्रम चोपड़ा ने कहा कि कार खरीदना या बेचना हर ग्राहक के लिए आसान और भरोसेमंद अनुभव होना चाहिए। तकनीक के साथ व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी जरूरी है। रांची में पहले कस्टमर हब की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य छोटे और उभरते शहरों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना और कार ओनरशिप को अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना है।
रांची में इस नए हब के खुलने से अब स्थानीय ग्राहकों को कार खरीदने और बेचने के लिए बेहतर विकल्प और व्यक्तिगत सहायता मिल सकेगी।
