
COSMOS YOUTH CLUB एवं DEEPANJALI KATHAK KENDRA के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों को नृत्य, संगीत, अभिनय और भावों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झारखंड रत्न से सम्मानित विपुल नायक होंगे, जो अपनी नृत्य कला और निर्देशन के माध्यम से शक्ति के विभिन्न स्वरूपों एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम का निर्देशन एवं नृत्य संयोजन विपुल नायक और देवज्योति नाहा (DJ Sir) द्वारा किया गया है। इस नृत्य नाटिका में रियान मजूमदार, तृषा रॉय चौधरी, तनुश्री गांगुली, गायत्री विश्वकर्मा, सुचित्रा, कुमारी पलक, रव्या सिंह, अर्पणा कुमारी, आभा, आयुष सिंह, रोहन और सुमित सहित कई कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य, विशेषकर कथक की गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आज शाम 7 बजे लालपुर स्थित कॉसमॉस क्लब में आयोजित होगा। आयोजकों ने शहरवासियों और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।