JTET-2026 की गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों ने विधायक विक्सल कोंगाड़ी को सौंपा ज्ञापन, JAC सचिव से हुई बात

Spread the love

रांची: JTET-2026 परीक्षा में सामने आई विभिन्न त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रांची स्थित झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) परिसर में कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने JTET-2026 की OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज S, T, U और V से संबंधित गड़बड़ी के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र में हुई विभिन्न त्रुटियों का मुद्दा उठाया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि तकनीकी और प्रशासनिक गलतियों के कारण किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम प्रभावित नहीं होना चाहिए। इन सभी समस्याओं का निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य खतरे में न पड़े।

वहीं, विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल JAC के सचिव से बातचीत कर त्रुटियों के निराकरण और आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल की।

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार ने विधायक के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तकनीकी और प्रशासनिक त्रुटियों की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।

संघ ने एक बार फिर दोहराया कि अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में उनका भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply