सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, धुर्वा थाने में शिकायत

Spread the love

सिमडेगा से कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ उनके घर  में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. पीड़िता इस मामले में शिकायत करने धुर्वा थाने पहुंची है. इससे पहले पीड़िता ने झारखंड सरना विकास समिति को अपनी पीड़ा बतायी।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मेघा उरांव के अलावा  बबलू मुंडा, सन्नी टोप्पो समेत अन्य आदिवासी नेता भी धुर्वा थाने में मौजूद हैं. इस बीच हटिया के डीएसपी नीरज कुमार भी धुर्वा थाना पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह विधायक के यहां घरेलू काम करती थी.  

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है की एक नाबालिग लड़की के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई है.  दुष्कर्म करने का आरोप सिमडेगा के विधायक भूषण बारा पर लगा है. पुलिस नाबालिक लड़की के आरोपों की जांच कर रही है. मेडिकल चेकअप के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल ले जाया गया है।

विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।


Leave a Reply