
राँची: केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में 29 नवंबर 2026 को राँची के करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया में आदिवासी बेटी स्वर्गीय निशा भगत के सम्मान में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राँची महानगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नम आंखों से स्वर्गीय निशा भगत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान आदिवासी समाज में इस दुखद घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि इस घटना के दोषियों पर अविलंब और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एकजुट होकर आवाज उठाई कि आदिवासी समाज और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

इस श्रद्धांजलि सभा में राँची की महापौर रोशनी खलखो, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, महिला अध्यक्ष एंजल लकड़ा, हांदु भगत, भैरव सिंह, देवीदयाल मुंडा, संजय तिर्की, राजेश उरांव, प्रमोद एक्का, लक्ष्मी मुंडा, खुशबू नायक, अमर तिर्की, विजय आनंद, सोहन कच्छप और पंचम तिर्की सहित कई गणमान्य लोग और आम जन उपस्थित रहे।