27 फरवरी से रांची में शुरू होने जा रहा है सदान रैली अभियान, जानें पूरी ख़बर।

Spread the love

मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को सदानी झण्डा सौंपा। ज्ञात हो कि मोर्चा की ओर से सदानी झण्डा लगाव अभियान चलाया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के तहत आज मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के आवास पहुंचे और सदानी झण्डा सौंपा। तत्पश्चात् पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अपने आवास के मुख्य गेट के उपर झण्डा को सम्मान के साथ लगवाया।

रामटहल चौधरी ने कहा सदानों की घोर उपेक्षा हुई है ,इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। सदानों को संगठित करने के लिए मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद की सराहना की। आगामी 27 फरवरी को रांची में होने वाले सदान अधिकार मार्च रैली को लेकर दोनों बीच तैयारी पर चर्चा हुई।

Leave a Reply