पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का आज आखिरी दिन, ईडी की विशेष अदालत में होगी पेशी..।

Spread the love

जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड का आज( बुधवार) को आखिरी दिन है. ईडी की विशेष अदालत में आज फिर हेमंत सोरेन की पेशी होगी. कोर्ट फिर तय करेगा कि हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में जाएंगे या फिर ईडी को उनकी रिमांड मिलेगी. माना जा रहा है कि ईडी हेमंत सोरेन से और पूछताछ करना चाहती है. इसलिए वह कोर्ट से फिर से हेमंत सोरेन की रिमांड की मांग करेगी. गौरतलब हैं कि ईडी ने 31 जनवरी को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।

सीआई भानू प्रताप और हेमंत सोरेन के सामने बैठाकर हुई थी पूछताछ:-

सीआई भानू प्रताप को होटवार जेल से लेकर ईडी की टीम ऑफिस पहुंची थी. भानु प्रताप से ईडी की टीम अगले तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. ईडी की टीम हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठाकर जमीन घोटाले मामले में पूछताछ की गई थी. वहीं दूसरी तरफ बड़गाई अंचल के प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था. बताया जाता है कि शसेंद्र महतो ने बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन की नापी की है. ईडी के अधिकारी प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो से पूछताछ की गई।

Leave a Reply