ED की अब तक की जाँच में यह जानकारी सामने आई है कि हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप से ऐसे चैट मिले हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि दोनों व्हाटास्प के जरिए IAS अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के ट्रांस्फर पोस्टिंग और सरकारी दस्तावेजों का लेन देन करते थे. इतना ही नहीं ED में 539 पन्नों की जो व्हाट्सएप चैट रिकवर की है उसमें कई अधिकारियों को जिले का डीसी बनाने और डीसी बनाने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर का मेसेज भी मिला है. इसके अलावा ED ने विनोद सिंह के ठिकाने पर की गई छापेमारी में हाल के दिनों में जेएसएससी द्वारा ली गई नियुक्ति परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी बरामद हुआ है. ED ने जो मैसेज के चैट रिकवर किए हैं।
कहीं का DC बना देना…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल
भाई…शशि रंजन IAS
IG प्रिजन, सूडा डायरेक्टर
इसको भी DC हजारीबाग,बोकारो ETC…

रवि शर्मा, प्रेजेंट पोस्टिंग, डिप्टी सेक्रेटरी JSSC
चॉइस 1-सेक्रेटरी RTA हजारीबाग
चॉइस 2-AMC , राँची नगर निगम

मो हैदर अली,जाइंट सेक्रेटरी डायरेक्टर DRDA गुमला फोर पोस्टिंग DDC लातेहार:-
बता दें कि ईडी) ने मंगलवार को आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की थी. विनोद सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस कई दस्तावेज लेकर पहुंचे थे. दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद मंगलवार की शाम विनोद सिंह ईडी ऑफिस से निकल गए थे. आर्किटेक्स विनोद सिंह सत्ता शीर्ष का करीबी है. विनोद सिंह को ईडी के अधिकारियों ने फोन कर ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था. बीते तीन जनवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह के घर में ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसी को मिली थी. जिसके बाद 15 जनवरी को ईडी ने विनोद सिंह को अपने जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन, ईडी दफ्तर में विनोद सिंह उपस्थित नहीं हुए थे।
