बैंक ऑफ़ बडौदा के सौजन्य से राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय स्वच्छता के महत्व पर किया गया सेमिनार का आयोजन।

Spread the love

राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, हिन्दपीढ़ी, राँची में बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय के सौजन्य से स्वच्छता के महत्व पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सफल छात्र-छात्राओं को शाखा प्रमुख विश्वजीत कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, श्रीमती तबस्सुम सीनियर मैनेजर, सतीश कुमार तिवारी, शाखा प्रबंधक द्वारा स्कूली बैग एवं मैथ किट्स देकर किया गया सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा वाटर कूलर भी विद्यालय को प्रदान किया गया। सभा का सफलता पूर्वक संचालन वरीय शिक्षक अमीन अहमद के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधान राकिम अहसन ने किया। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रमुख श्री विश्वजीत कुमार ने कहा कि मैं इस विद्यालय में आकर हर्ष महसूस कर रहा हूंँ कि इतने सघन क्षेत्र के विद्यालय में साफ साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था विद्यालय स्तर पर है तथा स्वच्छता के प्रति बच्चों में भी जागरूकता देखने को मिली हमारी कोशिश होगी कि आगे भी इस तरह के प्रोत्साहन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के बीच की जाएगी। बच्चों के बीच बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विश्वजीत कुमार, श्रीमती तबस्सुम, सतीश कुमार तिवारी द्वारा सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

सभा का संचालन करते हुए अमीन अहमद ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से बच्चों के बीच प्रतियोगिता में शामिल होने के साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

स्वच्छता के महत्व पर लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम स्थान फलक मनिहार, द्वितीय स्थान आयशा परवीन, तृतीय स्थान नरगिस परवीन, चतुर्थ स्थान मुसर्रत परवीन सभी कक्षा 8 के तथा पंचम स्थान कक्षा 7 के नाजिया परवीन को मिला।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शहज़ाद अनवर सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं में मोहम्मद फखरुद्दीन, मोशाहिदा अंजुम, तलत फ़ातमा, आयरा नसीम, साकिर करीम, अब्दुल बारीक, रब नवाज, सिबतैन रिजवी, आबदा तबससुम, रौशन जहां, तरननुम परवीन, निखहत बानो, आसमा खातून, उजमा निशात, आयरा नसीम, शबीना नाज, फिरदौस परवीन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply