सत्ता शीर्ष का करीबी विनोद सिंह,और पिंटू पूछताछ के बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकले।

Spread the love

पूर्व सीएम के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू और सत्ता शीर्ष का करीबी विनोद सिंह को ईडी ने लंबी पूछताछ की. शुक्रवार की रात विनोद सिंह से पूछताछ के बाद ईडी में उन्हें जाने की अनुमति दे दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से पूछता हुई. ईडी ने हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद और विनोद सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की ।

सत्ता शीर्ष का करीबी विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में हैं:-

पावर ब्रोकर विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में हैं. सात फरवरी को आईएएस शशि रंजन समेत तीन अफसरों की पोस्टिंग के लिए भेजे गए मैसेज का चैट वायरल हुआ था. इस बीच एक सूत्र ने दावा किया है, कि विनोद सिंह कई दूसरे ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर भी सक्रिय रहा था. इनमें कई आईएएस व आईपीएस शामिल हैं. ईडी ने कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें दावा किया है कि विनोद सिंह अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में शामिल था.जांच इस बात की हो रही है कि उसके चैट में जिन अफसरों के नाम हैं, उनकी पोस्टिंग हुई या नहीं।

ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं:-

जांच के दौरान ईडी को विनोद सिंह के मोबाईल में कई ऑडियो-वीडियो मिले हैं. जिसकी पड़ताल की जा रही है. यह जांचा जा रहा है कि ऑडियो वीडियो का संबंध किन-किन अफसरों या दूसरे लोगों से है. माना जा रहा है कि इसी के आधार पर ईडी की आगे की कार्रवाई शुरु होगी।

मिले थे कई तरह के दस्तावेज:-

इससे पहले ईडी ने अभिषेक प्रसाद और विनोद सिंह के घर पर छापामारी की थी. छापमारी में ईडी को कई तरह के दस्तावेज मिले थे. जेएससीसी द्वारा ली गई परिक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी भी मिला है. उल्लेखनीय है कि ईडी ने तीन दिन पहले राज्य पुलिस को पत्र लिख कर जेएसससी द्वारा ली गई परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी मांगी है. माना जा रहा है कि ईडी जल्द ही इस मामले की जांच शुरु कर सकती है।

Leave a Reply