JSSC पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई,अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति हुए गिरफ्तार..।

Spread the love

JSSC पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने कार्रवाई की है. SIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड विधानसभा के एक अवर सचिव समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई कागजातों के साथ साथ ब्लैंक चेक भी बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रही एसआईटी को झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम के बारे में यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि वह और उसके दो बेटे पेपर लीक मामले में संलिप्त हैं. जिसके बाद एसआईटी उनपर लगातार नजर रखे हुए थी. सूचना कन्फर्म होने पर एसआईटी ने शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान शमीम के ठिकानों से कई अभ्यर्थियों के द्वारा दिये गए ब्लैंक चेक, दर्जनों एडमिट कार्ड के साथ-साथ कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

SIT का किया गया है गठन:-

JSSC की सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है. एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं. रांची एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया. गौरतलब है कि JSSC सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी 2024 को हुई थी. लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इस घटना के बाद तत्कालीन सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी बना था, लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के कारण अब फिर से एसआईटी गठन किया गया है. एसआईटी को जल्द से जल्द अभियुक्तों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply