झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन भरने की तिथि की घोषणा कर दी है. अभ्यर्थी 2024-26 सत्र के लिए 15 फरवरी से आवेदन दे सकते हैं. आवेदन भरवने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

अभ्यर्थी जेसीइसीइबी के आधिकारिक वेबसाइटjceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 निर्धारित की गयी है. वहीं ओबीसी 1 और 2 के लिए 750 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. 13 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. वहीं 21 अप्रैल परीक्षा की संभावित तिथि है. प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी. पहले दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद यदि सीट खाली रहती है तो फिर चौथे राउंड की काउंसलिंग भी की जायेगी।
